Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आगरा विश्वविद्यालय में शिक्षकों का धरना हुआ शुरू, लिखित परीक्षा की कर रहे मांग

 

डॉ. भीमराव आंबेडकर शिक्षक संघ उर्फ औटा का एक दिवसीय धरना सोमवार को पालीवाल परिसर में शुरू हो गया। औटा ओएमआर शीट पर परीक्षाएं बंद कराते हुए लिखित परीक्षा की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने तक विश्वविद्यालय के परीक्षा संबंधी और दीक्षांत समारोह संबंधी तैयारियों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।औटा अध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि ओएमआर शीट से निजी कॉलेजों में सामूहिक नकल हो रही है, जिससे उनके यहां छात्र बिना पढ़ाई के पास हो रहे हैं। इसके उलट सरकारी-एडेड कॉलेजों में परिणाम गिर रहा है। नकल का चलन बढ़ रहा है। इसमें निजी कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत भी चल रही है। लिखित परीक्षा न होने से छात्र के पढ़ने और लिखने की क्षमता प्रभावित हो रही है।