टी.टी.वी. दिनाकरन के नेतृत्व वाली पार्टी एएमएमके ने "विश्वासघात" के विरोध में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने की घोषणा की। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) राज्य में विपक्षी गठबंधन छोड़ने वाली दूसरी पार्टी है। इससे पहले एआईएडीएमके से निष्कासित नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में अपनी पार्टी को गठबंधन से बाहर कर लिया था। दिनाकरन ने कहा, ‘‘ये आंदोलन (एएमएमके) कुछ लोगों के विश्वासघात के खिलाफ शुरू किया गया था। हमें विश्वास था कि वे बदल जाएंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम मूर्ख नहीं हैं कि उन्हें अपने कंधों पर ढोएं। हमने कुछ महीनों तक प्रतीक्षा की कि दिल्ली (बीजेपी) में बैठे लोग कोई उचित फैसला लेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एनडीए छोड़ रहे हैं। हम दिसंबर में अपनी अगले कदम के बारे में जानकारी देंगे।’’ उन्होंने विश्वासघात के संबंध में किसी का नाम उजागर नहीं किया।
तमिलनाडु: टी.टी.वी. दिनाकरन की पार्टी एएमएमके ने NDA से तोड़ा नाता
You may also like
CM योगी सोमवार को गोंडा को देंगे ₹520 करोड़ से अधिक की सौगात, 69 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास.
संकट में ग्रामीण परिवारों का सहारा बनी योगी सरकार, 36,330 ग्राम संगठनों को मिले ₹415 करोड़ से अधिक.
योगी सरकार में 42 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं को पेंशन का सहारा, हर महीने मिल रहे ₹1,000.
दिव्यांगजनों के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले.