Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

तमिलनाडु: करूर में भगदड़ के बाद हर ओर बिखरे दिखे जूते चप्पल

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को अभिनेता विजय की जनसभा में हुई भगदड़ के बाद जगह-जगह जूते-चप्पलों के ढेर, पानी की बोतलें, फटे हुए पार्टी के झंडे, कपड़ों के टुकड़े, टूटे हुए खंभे और तरह-तरह की चीजें सड़क पर बिखरी हुईं थी। ये मंजर बहुत भयावह था। सुबह-सुबह टहलने निकले लोग, जो दूध और रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदने गए थे, जब वे मेगा रैली के स्थल से गुजरे तो वे ये नजारा देखकर सहम गए। तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने रविवार को ये पुष्टि की है कि इस भगदड़ में 38 लोग मारे गए।