Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि ने पलामेडु में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता को दिखाई हरी झंडी

तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार को मदुरै के पास पलामेडु में मंजामलाई नदी तट पर जल्लीकट्टू प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। अवनियापुरम में इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पलामेडु में तीन प्रमुख पोंगल आयोजनों में से दूसरे के प्रारंभ होने के साथ ही मदुरै में सांड को काबू में करने का खेल चरम पर पहुंच गया है। आज के आयोजन में 1,000 से अधिक सांड और लगभग 500 प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शुक्रवार के आयोजन के लिए भी सर्वश्रेष्ठ सांड प्रशिक्षक और सर्वश्रेष्ठ सांड के मालिक को क्रमशः एक कार और एक ट्रैक्टर जीतने का मौका मिलेगा, जो द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेतृत्व द्वारा प्रायोजित है।
सीजन का पहला मुकाबला 15 जनवरी को समाप्त हुआ, जिसमें वलयनकुलम के बालमुरुगन विजेता बनकर उभरे। बालमुरुगन ने 22 सांडों को काबू में करके मुख्यमंत्री पुरस्कार जीता। अवनियापुरम के जी आर कार्तिक ने 17 सांडों को काबू में करके दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली। जल्लीकट्टू का भव्य समापन समारोह 17 जनवरी को अलंगनल्लूर में आयोजित किया जाएगा और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन करेंगे।