Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

तमिलनाडु विधानसभा का सत्र 14 अक्टूबर से होगा शुरू

तमिलनाडु विधानसभा का सत्र 14 अक्टूबर से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु ने बताया कि सत्र से एक दिन पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। उन्होंने संकेत दिया कि सत्र संक्षिप्त रहने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु ने बताया कि सत्र 14 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। इसमें 14 मार्च को पेश किए गए बजट के अनुपूरक अनुमान पेश किए जाएंगे।