Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

तमिलनाडु: AIADMK ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए 14 दिन का राज्यव्यापी दौरा किया शुरू

एआईएडीएमके के महासचिव ए. पलानीस्वामी द्वारा गठित उच्च स्तरीय घोषणापत्र समिति आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के घोषणापत्र को तैयार करने के लिए जनता की राय जानने के लिए तमिलनाडु के 14 दिवसीय दौरे पर निकलेगी। इस समिति में एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता, जिनमें 'नथम' आर. विश्वनाथन, सी. पोन्नैयन और आर. बी. उदयकुमार शामिल हैं, उन्होंने शनिवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में घोषणापत्र तैयार करने संबंधी अपनी पहली बैठक की।

चुनाव घोषणापत्र में शामिल करने हेतु सुझाव और इनपुट हासिल करने के लिए गठित ये समिति सात जनवरी से 20 जनवरी के बीच राज्य भर का दौरा करेगी। इस दौरे के दौरान समिति जनता से बातचीत करेगी और जन-केंद्रित घोषणापत्र तैयार करने के लिए लोगों से सलाह लेगी। एआईएडीएमके ने कहा कि उसके चुनाव घोषणापत्रों में परंपरागत रूप से जनता की शिकायतों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया जाता रहा है, साथ ही राज्य के विकास संबंधी पहलों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाती है।

समिति वेल्लोर, सलेम, विलुपुरम, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, तिरुनेलवेली, कोयंबटूर और चेन्नई में जनता से मुलाकात करेगी। तीन जनवरी को जारी एक बयान में पलानीस्वामी ने पार्टी के जिला सचिवों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें कि समिति आम जनता से सुझाव हासिल कर सके। उन्होंने जिला सचिवों और पदाधिकारियों को किसानों, हथकरघा और बुनाई श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों, उद्योगपतियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, व्यापारी संघों और स्वयं सहायता समूहों की अपेक्षाओं पर प्रतिक्रिया एकत्र करने और उसे घोषणापत्र समिति के सदस्यों को प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया।