तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य भर में चार मई को मतगणना शुरू होने के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने एक बयान में कहा कि पहले स्तर के रूप में प्रत्येक मतगणना केंद्र के चारों ओर 100 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रवेश केवल अधिकृत कर्मियों तक ही सीमित रहेगा। अर्चना पटनायक ने कहा कि दूसरे स्तर (जिसमें मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार शामिल हैं) की सुरक्षा राज्य सशस्त्र पुलिस करेगी। उन्होंने कहा, “वे प्रवेश को नियंत्रित करेंगे और परिसर के भीतर अनाधिकृत आवाजाही या बेवजह घूमने को रोकेंगे।” उन्होंने ये भी कहा कि मोबाइल फोन और अन्य संचार उपकरणों का उपयोग केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही किया जा सकेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, तीसरे स्तर में सुरक्षा की सबसे भीतरी परत होगी जो मतगणना कक्षों और ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के प्रवेश द्वार तक सीमित होगी और इसकी सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतगणना केंद्रों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी, जिसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना होगी।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: चार मई को मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
You may also like
काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 12 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा रास्ता.
काशी के आसमान में गरजे राफेल और सुखोई, ‘महादेव’ व ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन ने दिखाया वायुसेना का दम.
वाराणसी में अरविंद मिल्स की गारमेंट फैक्ट्री शुरू, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार.
योगी सरकार की विद्युत सखियों ने जमा कराए 3,720 करोड़ रुपये के बिजली बिल, 47 करोड़ का कमीशन कमाया.