Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

DMK ने कमल हासन की पार्टी को राज्यसभा सीट की आवंटित, तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने बुधवार को घोषणा की कि वो 19 जून को होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में राज्य की छह सीट में से चार पर चुनाव लड़ेगी और उसने एक सीट सहयोगी कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) को आवंटित की है। 

द्रविड़ पार्टी ने उच्च सदन में अपने वर्तमान सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन को पुनः नामांकित किया है तथा दो अन्य लोगों के नाम भी उम्मीदवार के रूप में घोषित किए हैं जिनमें सलेम से पार्टी के नेता एसआर शिवलिंगम तथा कवि, लेखक और पार्टी पदाधिकारी रुकय्या मलिक उर्फ कविगनर सलमा शामिल हैं। 

सत्तारूढ़ डीएमके के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा कि हासन की पार्टी को एक सीट का आवंटन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एमएनएम के साथ चुनावी समझौते के अनुरूप है। तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्य 24 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। इनमें पीएमके के अंबुमणि रामदास और एमडीएमके के शीर्ष नेता वाइको भी शामिल हैं। 

राज्य विधानसभा में अपनी और अपने सहयोगियों के संख्याबल के आधार पर, 6 सीट में से डीएमके आसानी से चार सीट जीत सकती है और मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके, बीजेपी सहित सहयोगियों के समर्थन से दो सीट जीत सकती है।