तमिलनाडु में विपक्षी दल एआईएडीएमके ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें कुछ विधायकों को बरकरार रखा गया है। इस सूची में कई पूर्व मंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) महासचिव के. पलानीस्वामी ने 127 सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें तिरुनेलवेली विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है, जहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने 2021 के चुनावों में जीत हासिल की थी।
एआईएडीएमके ने इस निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता थंजई एन. गणेशराज को उतारा है। इससे पहले नागेंद्रन ने कहा था कि वे विरुधुनगर जिले की सत्तूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व राज्य मंत्री बी. वी. रमना को तिरुवल्लूर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक, पोलाची वी. जयरामन को पोलाची से फिर से मैदान में उतारा गया है। मदुरंथकम से पार्टी विधायक मरगदम कुमारवेल फिर से चुनाव लड़ेंगे। तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रही एआईएडीएमके 169 सीट पर चुनाव लड़ रही है।
पार्टी ने पहली सूची में 23 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली सूची में पलानीस्वामी का भी नाम था। जारी की गई दूसरी सूची के साथ, पार्टी ने 150 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होंगे। एनडीए के अन्य घटक दलों में बीजेपी, पीएमके और एएमएमके शामिल हैं।
तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कई दिग्गज मैदान में
You may also like
महिला सुरक्षा पर CM योगी की खास पहल, कारगर साबित हो रहे वन स्टॉप सेंटर.
केंद्र का बड़ा फैसला, वाणिज्यिक LPG कोटा 20% बढ़ा, उद्योगों को राहत.
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1690 अंक लुढ़का, निफ्टी 487 अंक टूटा.
तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कई दिग्गज मैदान में.