अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने लैक्मे फैशन वीक में 'कैजुअल ग्लैमर' लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने डिजाइनर भूमिका शर्मा के लिए रैंप वॉक किया। "बाहुबली", "लस्ट स्टोरीज 2" जैसी फिल्मों के साथ-साथ "स्त्री 2" और "जेलर" में अपने स्पेशल गानों के लिए जानी जाने वाली तमन्ना ने कहा कि जहां वे नए कलेक्शन और फैशन ट्रेंड्स का बेसब्री से इंतजार करती हैं, वहीं उनकी निजी सहूलियत उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी रहती है।
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मैंने भूमिका के लिए रैंप वॉक किया। ये उन मौकों से अलग था जब मैं (पहले) रैंप पर चली थी; ये सबसे आसान और आरामदायक, फिर भी शानदार आउटफिट्स में से एक था। मैं अक्सर कहती हूं कि चाहे कपड़ों की बात हो या ज्वेलरी की, मुझे कैजुअल ग्लैमर पसंद है। जैसे, अगर मुझे यह रोज करना पड़े, तो मुझे आरामदायक महसूस होना चाहिए।” भूमिका शर्मा ने एफडीसीआई के साथ साझेदारी में, लैक्मे फैशन वीक में अपना नवीनतम कलेक्शन "आफ्टरग्लो" पेश किया।
लैक्मे फैशन वीक में तमन्ना भाटिया का ‘कैजुअल ग्लैमर’ अवतार, रैंप पर बिखेरा जलवा
You may also like
NEET Paper Leak: सीबीआई ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, देशभर में कई जगहों पर चलाया तलाशी अभियान.
कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देगी सरकार, 37500 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी.
प्रतीक यादव के बाएं पैर के अंगूठे का नीला था नाखून... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे.
असम विधानसभा में 26 मई को पेश होगा UCC विधेयक, कैबिनेट ने दी मंजूरी: CM Himanta Biswa Sarma.