Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

तमिलनाडु में राजनीतिक अभियान फिर से शुरू करेंगे टीवीके प्रमुख विजय, लोगों को करेंगे संबोधित

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय, आज कांचीपुरम जिले में लोगों को संबोधित करेंगे और अपने राजनीतिक अभियान को फिर से शुरू करेंगे। विजय लगभग दो महीने बाद जनता से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। ये कार्यक्रम कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचट्टीराम स्थित एक निजी शैक्षिक संस्थान के परिसर में होगा। लगभग 1,500 लोगों को पास जारी किए गए हैं और केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास पास होगा।

आयोजन स्थल पर, चमकीले पीले रंग की टी-शर्ट और टोपी पहने पार्टी के कार्यकर्ता दिखे, जिन्हें सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने भीड़ का प्रबंधन करने का प्रशिक्षण दिया है। पिछले महीने, विजय ने करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों से यहां के पास मामल्लापुरम स्थित एक रिसॉर्ट में मुलाकात की थी और अपनी संवेदनाएं जताई थीं।