Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कोलकाता कांड पर अपनी सरकार पर TMC सांसद ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की हैवानियत की खबर जिसने भी सुनी है उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस हैवानियत के खिलाफ डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी. आरजी कर अस्पताल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच मामले की जांच कोलकाता हाई कोर्ट को सौंप दी गई है. राज्य सरकार पर भी आरोप लग रहे हैं. वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के एक सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए हैं और खुद भी प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है.