Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक

भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट के YouTube चैनल को हैक कर लिया गया और उस पर XRP को बढ़ावा देने वाले वीडियो दिखाए जाने लगे. यह अमेरिका स्थित कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित एक क्रिप्टोकरेंसी है. शीर्ष न्यायालय इस चैनल का उपयोग संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए करता है.

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी (Cryptocurrency XRP) का ऐड वीडियो शो कर रहा है। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी यूएस-बेस्ड कंपनी रिपल लैब्स ने डेवलेप किया है।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों से जुड़े मामलों की सुनवाई का लाइव स्ट्रीम करने के लिए इस यूट्यूब चैनल का उपयोग करती है। सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड पिछली सुनवाई के वीडियो को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया.