Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

सनराइजर्स हैदराबाद की होम ग्राउंड पर जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर हुए आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर छह विकेट की आसान जीत दर्ज की। ये सीएसके की चार मैच में दूसरी हार थी। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने सीएसके को पांच विकेट पर 165 रन पर रोक दिया। एसआरएच ने महज 18.1 ओवर में लक्ष्य पा लिया। एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 12 गेंद पर धुआंधार 37 रन बनाए। एडेन मार्कराम के 36 गेंद पर 50 रन और ट्रैविस हेड के 24 गेंद पर 31 रन टीम के लिए फायदेमंद साबित हुए।

सीएसके के ज्यादातर बैट्समेन ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शिवम दुबे ने 24 गेंद पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। पारी के अंत में रवींद्र जडेजा की 23 गेंद पर नाबाद 31 रन की पारी ने टीम को कुछ मजबूती दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। लेकिन अब वो अपने दो मैच हार चुकी है। सीएसके को फौरन अपनी कमजोरियां सुधारने की जरूरत है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट के इस सीजन में लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभर रही है।