Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम ममता ने जताया दुख, कहा- दुखद खबर सुनकर स्तब्ध और गहरा सदमा लगा

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एअर इंडिया विमान हादसे पर "गहरा सदमा" व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि विमान में 242 यात्री सवार थे। एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। 

ममता बनर्जी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "आज अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना की सबसे दुखद खबर सुनकर स्तब्ध और गहरा सदमा लगा है। ये हम सभी के लिए सबसे दुखद खबर है। हम घायल यात्रियों के जीवत होने की प्रार्थना कर रहे हैं। लंदन जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान हुई दुर्घटना ने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया है और दुखी कर दिया है। हालांकि हमें सटीक आंकड़े नहीं पता हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विमान में 242 यात्री सवार थे। मैं इस समय भगवान से प्रार्थना कर रही हूं।"

पुलिस ने कहा कि विमान दोपहर करीब दो बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया।