Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

नीट री-एग्जाम के लिए छात्र ने खुद चुना था अबू धाबी, NTA ने सेंटर से जुड़े विवाद पर दी सफाई

NEET RE Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को कहा कि नागपुर के एक नीट उम्मीदवार को अबू धाबी में परीक्षा केंद्र इसलिए दिया गया था क्योंकि उसने खुद 21 जून को होने वाले री-टेस्ट (दोबारा परीक्षा) के लिए इसे चुना था। महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले उम्मीदवार अब्दुल्ला तालिब ने पहले केंद्र आवंटन पर हैरानी जताई थी।

एक्स पर किए पोस्ट में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा, "एनटीए के वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस मामले में शहर बदलने का काम उम्मीदवार के अपने रजिस्टर्ड लॉगिन के जरिए 'ओपन करेक्शन विंडो' के दौरान किया गया था, जिसमें एक ही यूजर के एक्सेस का पैटर्न लगातार देखा गया।"

आखिरी समय की रिक्वेस्ट का तुरंत समाधान
उम्मीदवार द्वारा अबू धाबी केंद्र चुने जाने के बावजूद एनटीए को 19 जून की शाम (परीक्षा से ठीक 48 घंटे पहले) केंद्र बदलकर नागपुर करने की एक अनौपचारिक रिक्वेस्ट मिली। एनटीए के कर्मचारियों ने तुरंत बदलाव की प्रक्रिया शुरू की और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने में मदद के लिए 19 तारीख की शाम को ही उम्मीदवार के पिता से संपर्क किया।

पोस्ट में कहा गया, "एनटीए ने देखा कि तीन मौकों पर - एक बार उम्मीदवार की क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके केंद्र को अबू धाबी में बदला गया और दो बार ये देखा गया कि केंद्र अबू धाबी है। इसके बावजूद एनटीए ने उम्मीदवार की रिक्वेस्ट को मान लिया और केंद्र बदलने की कार्रवाई की गई।"

दोबारा परीक्षा 21 जून को दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक पेन-और-पेपर मोड में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर लीक के आरोपों के बीच शुरुआती परीक्षा रद्द कर दी गई थी और मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।