Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

सोनीपत में भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से बाहर निकले

हरियाणा के सोनीपत में सुबह करीब 8:44 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती के हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दहशत के माहौल में लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि कई जगहों पर फर्नीचर और पंखे हिलते नजर आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन के अनुसार, भूकंप के बाद संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन की टीमें भी सतर्क हैं। भूकंप का केंद्र और तीव्रता को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए। स्कूलों और कार्यालयों में भी कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और भूकंप के दौरान व बाद में सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें। सोनीपत और आसपास के इलाके भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील जोन में आते हैं, जहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।