Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

शेयर बाजार में मजबूती, प्रमुख सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ हुए बंद

Mumbai: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सोमवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई थी। सोमवार को उनमें करीब एक फीसदी का उछाल आया। वैश्विक संकेत मजबूत थे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, तेल एवं गैस और ऑटो शेयरों में भारी खरीदारी हुई।

मुख्य सूचकांकों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी आई। कई दिनों की बिकवाली के बाद विदेशी फंड के जरिये बाजार को मजबूती मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 746 अंक बढ़कर 80 हजार 604 पर, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 221 अंक बढ़कर 24 हजार 585 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा मोटर्स, इटरनल लिमिटेड, ट्रेंट लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्रा टेक सीमेंट सबसे फायदे में, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी नुकसान में रहे। क्षेत्रीय स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, रियल्टी, बिजली, ऑटो, तेल एवं गैस और वित्तीय सेवाओं के शेयरों की सभी सूचकांकों में जमकर खरीदारी हुई।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में, जबकि सियोल का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। उन्होंने एक हजार 932 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।