Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

सहारनपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों पर हमले का सीसीटीवी वायरल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद नगर में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। मंगलवार को स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों पर कुत्तों ने हमला कर एक भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीडित परिवार ने अधिकारियों से कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। मोहल्ला पठानपुरा के नौगजा पीर कॉलोनी निवासी जावेद के पुत्र जयान (6) और फवाज (8) मोहल्ला पठानपुरा स्थित स्कूल जा रहे थे। अभी वह घर से निकल कुछ दूर ही गए थे कि कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जयान को कुत्ते ने झपट कर काट कर घायल कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने किसी तरह आकर कुत्ते को भगाया। हालांकि पूरी घटना मोहल्ले में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

मोहल्लेवासियो के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कुत्तों ने मोहल्ले के ही छह बच्चों को काटकर घायल कर दिया। जिसके चलते बच्चे ही नहीं बड़े भी अब घरों से निकलते डर रहे हैं। मोहल्लेवासियो ने नगरपालिका के अधिकारियों से उक्त कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। मौहल्ले वासी खुखार कुत्तो के आतंक से खौफ के साये में जीने को मजबूर है वह नगरपालिका से आवारा कुत्तो से निजात दिलाने कि गुहार लगा रहे हैं