Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के स्तर से ऊपर पहुंचा

इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को वैश्विक संकेतों के विपरीत शुरुआती गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी से बाजार को काफी बढ़ावा मिला। इससे बाजार की धारणा में सुधार हुआ और बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई।

बाजार के जानकार इस बढ़त का श्रेय अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने को भी दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन की ओर से हाल ही में दिए गए बयान में अमेरिका के साथ संभावित व्यापार वार्ता का संकेत दिया गया है। इससे निवेशकों की धारणा को जोर मिला है और बाजार में तेजी आई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 309 अंक बढ़कर 77,044 पर जबकि एनएसई निफ्टी 108 अंक चढ़कर 23,437 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि मारुति सुजुकी, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर ऑटो शेयरों को छोड़कर दूसरे सभी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें बैंक, कैपिटल गुड्स, मीडिया, टेलिकॉम और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा आगे रहे। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग सहित लगभग सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ।

बुधवार को यूरोपीय बाजार गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 6,065 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।