Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 510 अंक चढ़ा

Share Market: स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही जिससे बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल के दाम में नरमी और दुनिया के अन्य बाजारों में तेजी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वहीं, आईटी शेयरों में खरीदारी से शुरुआती नुकसान के बाद बाजारों को उबरने में मदद मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 510 अंक चढ़कर 74,616 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 155 अंक बढ़कर 23,123 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़े जबकि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और ट्रेंट लिमिटेड सबसे ज्यादा गिरे।

क्षेत्रीय स्तर पर आईटी, रियल एस्टेट, धातु और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार की गति की अगुवाई की जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में भारी कमी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। हॉन्गकॉन्ग में छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे।

मंगलवार को यूरोप के बाजार बढ़त में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 8,167 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।