Stock Market: अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और निवेशक धारणा में सुधार से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 347 अंक चढ़कर 77,155 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96 अंक की बढ़त के साथ 24,086 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एटरनल, टाटा स्टील और इंफोसिस सबसे ज्यादा बढ़त में रहे जबकि बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सबसे ज्यादा गिरे।
सेक्टर के हिसाब से बैंक, आईटी और मेटल में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई जबकि ऑटो और रियल्टी में सुस्ती रही। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और शंघाई का कम्पोजिट इंडेक्स बढ़त के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ।
मंगलवार को यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा जबकि ज्यादातर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 749 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।