Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 318 प्वाइंट लुढ़का

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और ग्लोबल बाजारों में कमजोर रुख के बीच आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली की वजह से बुधवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स  सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 318 प्वाइंट गिरकर 81,501 पर जबकि एनएसई निफ्टी 86 प्वाइंट लुढ़ककर 24,971 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा लुढके। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। ऑटो, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, हेल्थकेयर और मीडिया शेयरों की वजह से बाजार लुढ़का जबकि टेलिकॉम, रियलिटी और कैपिटल गुड्स के शेयर बाजार को रफ्तार देने में आगे रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जबकि वॉल स्ट्रीट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को नेट सेलर रहे। उन्होंने 1,748 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे।