Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद, आईटी शेयरों और कमजोर वैश्विक रुझानों से लुढ़का

Stock market: सोमवार को बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में 271 अंकों की गिरावट आई। ये आईटी शेयरों में बिकवाली और मूडीज रेटिंग्स द्वारा अमेरिका की रेटिंग घटाए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण लगातार दूसरे दिन गिरावट का संकेत है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक या 0.33 प्रतिशत लुढ़ककर 82,059.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 366.02 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 81,964.57 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 74.35 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,945.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और अडाणी पोर्ट्स लुढ़के। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर चढ़े।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत गिरकर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 82,330.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 25,019.80 पर बंद हुआ।