Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 862 अंक चढ़ा

Stock Market: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेज बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी उम्मीदों को बढ़ाया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 862 अंक बढ़कर 83,467 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई 261 अंक चढ़कर 25,585 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि इटरनल लिमिटेड और इंफोसिस के शेयर लुढ़के।

एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट सेक्टर बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियलिटी शेयरों की अगुवाई में सभी सूचकांक मजबूत रहे। जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग और सियोल के कोस्पी सहित लगभग सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 68 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।