Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 203 अंक टूटा

अमेरिका के शुल्क लगाने पर अनिश्चितता के बीच स्थानीय शेयर बाजार में तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 75,735 पर जबकि एनएसई निफ्टी 19 अंक टूटकर 22,913 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल और आईटीसी सबसे ज्यादा गिरे जबकि एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा बढ़त में रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर वित्तीय सेवाओं और निजी बैंकों के शेयर गिरावट में रहे जबकि एनर्जी, मेटल और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने अच्छा कारोबार किया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए। ज्यादातर यूरोपीय बाजार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,881 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे।