Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

बिकवाली जारी रहने से शेयर बाजार में आठवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक और टूटा

विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को लगातार आठवें दिन गिरावट जारी रही। बाजार में कारोबार की शुरुआत बढत के साथ हुई, लेकिन जल्द ही शुरुआती बढ़त खत्म हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयात पर टैरिफ लगाने की प्रस्तावित योजना को लेकर निवेशकों की घबराहट के कारण बाजारों में व्यापक स्तर पर बिकवाली हुई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 199 अंक गिरकर 75,939 पर जबकि एनएसई निफ्टी 102 अंक टूटकर 22,929 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्रा टेक सीमेंट, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी सबसे ज्यादा गिरे जबकि नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक सबसे ज्यादा बढ़त में रहे। 
 
कैपिटल गुड्स, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, बिजली और रियलिटी शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई। एशियाई बाजारों में सियोल का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ जबकि जापान का निक्केई गिरकर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को करीब 2,790 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।