Breaking News

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |  

शेयर बाजार लगातार सातवें दिन गिरकर बंद, सेंसेक्स 61 अंक टूटा

Stock Market: विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने और बैंक शेयरों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली गिरावट के साथ लगातार सातवें दिन नुकसान के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 61 अंक गिरकर 80,365 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 20 अंक टूटकर 24,635 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा गिरे जबकि टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, इटरनल, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

क्षेत्रीय सूचकांकों में मीडिया, बैंक, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और ऑटो शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा, जबकि तेल एवं गैस, रियलिटी और ऊर्जा शेयरों ने बाजार को बढ़त दी। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ जबकि जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुआ।

सोमवार को यूरोप के शेयर बाजारों में तेजी रही जबकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,687 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।