Breaking News

ग्रेटर नोएडा: छत से कूदकर महिला ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप     |   केरलम में वीडी सतीशन ने CM पद की शपथ ली     |   गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा     |   छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिला अज्ञात महिला का शव     |   बहराइच सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 घायल     |  

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा

शेयर बाजार में सोमवार को खुलते ही भारी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में Sensex 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 23,400 के नीचे फिसल गया। बाजार में चौतरफा दबाव दिखा और सिर्फ IT सेक्टर ने थोड़ी राहत दी। सुबह 9:22 बजे तक BSE Sensex 811 अंक टूटकर 74,426 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं NSE Nifty 250 अंक गिरकर 23,393 पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही दबाव इतना ज्यादा था कि Sensex दिन के निचले स्तर 74,345 तक फिसल गया।

Nifty पर 50 में से सिर्फ 8 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 42 शेयरों में गिरावट थी। Broad Market में भी दबाव साफ दिखा। Nifty Smallcap 100 करीब 1.30% टूटा जबकि Microcap इंडेक्स में 1.84% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।  सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव Realty, Consumer Durables और Auto शेयरों में दिखा। खासतौर पर रियल इस्टेट इंडेक्स Nifty Realty करीब 2.21% टूट चुका है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स का इंडेक्स 2% से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, ऑर इंडेक्स में 1.68% की कमजोरी आई है। इसी तरह PSU Bank और Financial शेयरों में भी तेज बिकवाली दिखी

जहां पूरा बाजार लाल निशान में था, वहीं IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। Nifty IT इंडेक्स करीब 0.53% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। इससे संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल डिफेंसिव और डॉलर से जुड़े सेक्टर्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। बाजार में बढ़ती घबराहट का असर India VIX पर भी दिखा। वोलैटिलिटी इंडेक्स 5% से ज्यादा उछलकर 19.77 पर पहुंच गया। आमतौर पर VIX में तेजी निवेशकों के डर और बाजार में अनिश्चितता का संकेत माना जाता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले दो दिनों की तेजी के बाद बाजार में Profit Booking देखने को मिल रही है। ग्लोबल संकेत कमजोर रहने और ऊंचे स्तरों पर वैल्यूएशन महंगे होने से निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। अगर Nifty 23,350 के नीचे टिकता है तो बाजार में दबाव और बढ़ सकता है।