Breaking News

जयपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल     |   पंजाब में सियासी हलचल, SAD विधायक मनप्रीत अयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल     |   मोदी सरकार के 12 साल पर खड़गे का तंज, बोले- गरीबों से काम और रोटी छीनी जा रही     |   संजीव अरोड़ा केस में ED का एक्शन, दिल्ली-नोएडा समेत कई ठिकानों पर रेड     |   चंडीगढ़-मोहाली में कैब संकट! 16 जून तक ओला-उबर ड्राइवरों का आंदोलन     |  

खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत

फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर को जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है. खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हमला और फायरिंग मामले में खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी, जिसपर अब पटना जिला अदालत ने रोक लगा दी है. दरअसल, खान सर ने सोमवार (8 जून) को अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए कोर्ट में अपील की थी. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी है. 

खान सर से जुड़ा मामला बीते 2 जून का है, जब उनके कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और मारपीट की गई थी. इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें देखा गया कि संस्थान के ही दो सिक्योरिटी गार्ड ने गोलियां चलाईं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया. 

हिरासत में पूछताछ के दौरान फायरिंग करने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही हवा में गोलियां चलाई थीं. शुरुआत में खान सर ने दावा किया था कि उनके प्रतिद्वंद्वी कोचिंग सेंटर वालों ने उनके संस्थान पर फायरिंग करवाई. हालांकि, बाद में उन्होंने यह बयान वापस ले लिया. इसके बाद सुरक्षा गार्ड और खान सर के बयानों में अंतर पाए जाने और खान सर पर सीधे आरोप लगने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत उनपर केस दर्ज हुआ और फिर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी.

KGS यानी खान ग्लोबल स्टडीज में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण के दौरान कई संरचनात्मक खामियां पाई गईं. बिहार पुलिस ने कहा कि संस्थान को एक हफ्ते के अंदर इन खामियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा. मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद यह अग्नि सुरक्षा जांच की गई.  बता दें, केजीएस यानी खान ग्लोबल स्टडीज पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान है, जिसकी स्थापना फैजल खान ने की थी. फैजल खान को खान सर के नाम से जाना जाता है. यह कोचिंग संस्थान छात्रों को प्रतियोगी और सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध है.