Breaking News

बिहार: पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे गिरफ्तार     |   स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 119 विपक्षी सांसदों के साइन लेकिन राहुल का नाम नहीं     |   बांग्लादेश में आम चुनाव से 48 घंटे पहले एक और हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या     |   विपक्षी दलों ने धारा 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए प्रस्तुत किया प्रस्ताव     |   'मुझे नरवणे की किताब पर भरोसा है', बोले राहुल गांधी     |  

पुष्पाराज से भी ज्यादा धांसू है उनकी श्रीवल्ली का लुक

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा: द राइज से साल 2021 में अपने करियर की सबसे बड़ी हिट दी थी। इस मूवी ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। पुष्पा: द राइज की रिलीज के तीन साल बाद अब मेकर्स इसका सेकंड पार्ट यानि की पुष्पा 2: द रूल लेकर आ रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही फिल्म के पार्ट 2 से  अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। अल्लू अर्जुन के बाद अब उनकी रश्मिका मंदाना का भी फिल्म से पहला पोस्टर आउट हो चुका है, श्रीवल्ली का ये नया पोस्टर देखकर पुष्पाराज के स्टाइल को भी भूल जाएंगे।