Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

श्रीनगर में महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित हुई नौका दौड़, 150 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Jammu and Kashmir: श्रीनगर की डल झील में रविवार को महिलाओं के लिए पहली बार पारंपरिक नौका दौड़ का आयोजन किया गया। जम्मू कश्मीर वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और वॉटर स्पोर्टस में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर मौजूद लोगों में अंतरराष्ट्रीय कैनोइस्ट और ओलंपिक जूरी मेंबर बिल्किस मीर भी शामिल थीं, जिन्होंने राज्य में महिलाओं के लिए मंच मुहैया कराने के लिए इस आयोजन की तारीफ की।

दौड़ में हिस्सा लेने वाली कई महिलाओं ने पहली बार इस अनूठे आयोजन में शामिल होने को लेकर खुशी जताई। आयोजकों को भरोसा है कि ऐसे आयोजनों से कश्मीर घाटी में महिलाओं को वॉटर स्पोर्ट्स में शामिल होने के लिए बढ़ावा मिलेगा।