Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

Tamil Nadu: रामेश्वरम में श्रीलंका की नौसेना ने 32 मछुवारों को गिरफ्तार किया, रिहाई की मांग गरमाई

श्रीलंकाई समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम से मछली पकड़ने वाली पांच नौकाओं और 32 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु के तटीय इलाकों के रहने वाले मछुआरों ने रामेश्वरम बंदरगाह से मछली पकड़ने का परमिट लिया  था। 

एक मछुआरे कार्ल मार्क्स ने बताया, "कल मछली पकड़ने गए पांच नावों और 32 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और केंद्र और राज्य सरकारों से फौरन दखल देने और उन्हें रिहा कराने का अनुरोध करते हैं। जो मछुआरे रोजाना 500 या 1000 रुपये कमाते हैं, उन्हें जुर्माने के रूप में करोड़ों रुपये का भुगतान करने के लिए कहा जाता है। उनके परिवार कैसे भुगतान कर सकते हैं? हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमसे प्रदर्शन शुरू न कराएं। उन्हें गिरफ्तार मछुआरों और पकड़ी गई नौकाओं को वापस लाने में मदद करनी चाहिए।"