Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

रायपुर में बप्पा की मूर्ति बनाने में व्यस्त हैं कारीगर, स्पेशल थीम वाली मूर्तियों की ज्यादा मांग

Chhattisgarh: पूरे देश में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। छत्तीसगढ़ में रायपुर के कारीगर न सिर्फ अपने राज्य बल्कि देश के दूसरे हिस्सों से आने वाली मांग को पूरा करने के लिए स्पेशल थीम वाली मूर्तियां बना रहे हैं। कारीगरों के मुताबिक रामलला, लाल बाग के राजा और बाल गणेश जैसी थीम वाली मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है।

कारीगरों का कहना है कि इस साल रायपुर के पंडालों में 22 फीट तक ऊंची मूर्तियां नजर आएंगी। हालांकि कारीगर महंगाई से परेशान हैं। उनका कहना है कि मूर्तियों की ज्यादा मांग होने के बावजूद उनकी कमाई में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। 

माना जाता है कि गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दौरान लोग बप्पा की मूर्तियों को अपने घर लाते हैं और उनकी पूजा-सेवा करने के बाद अनंत चतुर्दशी तक विदा कर देते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार सात सितंबर से शुरू हो रहा है।