Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

बीकानेर की एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में किसानों की बेहतरी के लिए खास पहल

राजस्थान में बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में किसानों की बेहतरी के लिए खास काम किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी में खेती की मशीनों की जांच की जाती है, ताकि किसानों को सबसे अच्छी मशीनें मिलें।

यूनिवर्सिटी के अधिकारी बताते हैं कि केंद्र में सिर्फ यही नहीं देखा जाता कि किसानों को अच्छी मशीनें मिलें, बल्कि इस बात का भी ख्याल रखा जाता है कि मशीनों को सब्सिडी देने पर सरकार का पैसा बर्बाद न हो।

केंद्र में किसानों और छात्रों को बेहतरीन मशीनों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी दी जाती है।