Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

स्पेशल सेल की ‘Special 50’ खोलेगी आरोपियों के काले चिट्ठे

संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच जारी है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम मामले की जांच कर रही है. वो राजस्थान, हरियाणा, मैसूर, लखनऊ, बंगाल और महाराष्ट्र में सबूत तलाशने में जुटी है. इसके अलावा 50 अलग टीम बनाई गई हैं, जो डिजिटल और बैंक डिटेल्स, आरोपियों के बैकग्राउंड को खंगाल रही हैं. जांच में स्पेशल सेल अपने साथ आरोपियों को लेकर जा रही है. स्पेशल सेल उन्हें उस राज्य के सेफ हाउस में रखकर जांच की जा रही है.

मास्टरमाइंड ललित झा को स्पेशल सेल, जनकपुरी साउथ वेस्टर्न रेंज की टीम को हैंडओवर किया गया है. ललित झा से पूरी इन्वेस्टिगेशन और रिकवरी साउथ वेस्टर्न रेंज की स्पेशल सेल की टीम कर रही है. इसी टीम ने आरोपियों के जले हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. एक अन्य आरोपी मनोरंजन को एनडीआर, लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल को हैंडओवर किया गया है.