Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

'Lagaan' के 25 साल पूरे होने पर मेलबर्न में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान होंगे शामिल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने के मौके पर 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाली फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। यह खास कार्यक्रम इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) के 17वें संस्करण की शुरुआत से एक महीने पहले आयोजित किया जा रहा है। इस बार फेस्टिवल की शुरुआत 25 साल पूरे कर चुकी ऑस्कर-नामांकित फिल्म 'लगान' को समर्पित एक विशेष समारोह से होगी।

फेस्टिवल की निदेशक मितु भौमिक लांगे ने कहा, "इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न हमेशा उन फिल्मों का सम्मान करता है, जिन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाकर 17वें संस्करण की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और आज भी दुनियाभर के फिल्मकारों और दर्शकों को प्रेरित करती है।"

उन्होंने आगे कहा कि इस खास मौके पर आमिर खान का मेलबर्न आना फेस्टिवल के लिए बेहद खास होगा। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 का 17वां संस्करण 13 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।