Breaking News

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले     |   ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का तेहरान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान     |   आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता     |   कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान     |   ट्रंप ने US स्पेस मिशन बढ़ाने के मेमो पर किए साइन, 2030 तक 1,000 ज्यादा उड़ानों का लक्ष्य     |  

नकुल मेहता अभिनीत ‘स्पेस जेन- चंद्रयान’ का 23 जनवरी को ‘जियोहॉटस्टार’ पर होगा प्रीमियर

आगामी वेब सीरीज “स्पेस जेन-चंद्रयान” 23 जनवरी को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें नकुल मेहता और श्रेया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक टीजर के साथ इस घोषणा को साझा किया। कैप्शन में लिखा था, “चांद तक का सफर आसान तो नहीं था, पर भारत के लिए नामुमकिन भी नहीं था! उन वैज्ञानिकों की अनकही कहानी देखें जिन्होंने भारत के सपनों को इतिहास में बदल दिया। Hotstar Specials: 'Space Gen – Chandrayaan', सभी एपिसोड 23 जनवरी से JioHotstar पर स्ट्रीमिंग।”

इस सीरीज का निर्देशन अनंत सिंह ने किया है और ये जियो हॉटस्टार और द वायरल फीवर (टीवीएफ)के सहयोग से बनी है। इसमें प्रकाश बेलावड़ी, दानिश सेत और गोपाल दत्त भी अहम किरदार में हैं। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, ये सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के चंद्रयान-2 मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।