Breaking News

लखनऊ: कैसर बाग स्थित सिविल कोर्ट के बाहर बने अवैध चैंबर्स को नगर निगम ने किया ध्वस्त, पुलिस तैनात     |   राजस्थान के नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार की भिड़ंत में 4 की मौत     |   CNG की कीमत में फिर बढ़ोतरी, आज से प्रति किलो एक रुपये महंगा     |   MP हाईकोर्ट के आदेश के बाद धार स्थित भोजशाल परिसर में हिंदू पक्ष की पूजा     |   कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी     |  

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर रात लगभग 11:15 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में इंफेक्शन (Chest Infection) की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद उन्हें इंटेंसिव केयर (ICU) में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें गहन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह उनके स्वास्थ्य को लेकर एक विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है, जिससे उनकी वर्तमान स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इस खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता की लहर है।