Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी…दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को शीत लहर के साथ हल्का कोहरा भी छाया रहा. शीत लहर ने दिल्ली-एनसीआर की ठंड को और बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. इसके चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया. गुरुवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका लोधी रोड रहा है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम है. दिसंबर महीना खत्म होने को है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है. दिल्ली का औसत AQI लेवल 300 के पार चल रहा है, जो कि खराब श्रेणी में आता है.