Breaking News

सर्दी में ज्यादा धूप में बैठने से जल जाती है स्किन

सर्दियों के दौरान भारत में धूप में बैठने की बात ही अलग होती है. ये लोगों को इतना अच्छा लगता है कि वे घंटों मूंगफली खाते हुए या दूसरे काम करते हुए धूप में बैठे रहते हैं. ठंड के दौरान हल्की धूप में परिवार के साथ बैठने का मौका आज भी लोग तलाशते हैं. इसके फायदे कई हो लेकिन आपको बता दें कि इससे त्वचा को जरूर नुकसान झेलना पड़ता है. कुछ लोग धूप में बैठने के इस कदर आदी होते हैं कि उनकी स्किन डार्क तक पड़ जाती है.

धूप की वजह से डार्क पड़ी स्किन को फिर से चमकदार बनाना काफी मुश्किल हो जाता है. ये सन बर्न इस कदर होता है कि इसे हटाने में कड़ी मश्कत और लंबा टाइम लग जाता है. वैसे आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए अपनी स्किन को फिर से काफी हद तक दमकती हुई बना सकते हैं.