Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

एमपी में छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, लोगों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र में छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ  रेप और हत्या की गई। जिसके बाद आदिवासियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित को घटना के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 30 साल अजय वडिवा ने जिले के सिवनी मालवा तहसील के गांव से छह साल की आदिवासी लड़की को सोते अगवा कर लिया, उसे नहर के पास ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

वारदात से गुस्साए सैकड़ों आदिवासी सिवनी मालवा पहुंचे और थाने का घेराव कर अपराधी को फांसी दो के नारे लगाए। आदिवासियों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम भी किया।