Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

MP के नीमच में जैन साधुओं पर हमला, राजस्थान के छह लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगोली कस्बे में पुलिस ने तीन जैन साधुओं पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमलावर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले थे, जो मध्य प्रदेश के नीमच के नजदीक है। तीनों साधुओं के सिर और पीठ पर चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इलाज कराने से इनकार कर दिया क्योंकि सूर्यास्त के बाद ऐसा करना मना है।

उन्हें सोमवार को सूर्योदय के बाद जैन समुदाय की ओर से संचालित चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। नीमच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित जायसवाल ने बताया कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर भारतीय न्याय संहिता की कड़ी शर्तों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, जैन समुदाय ने सोमवार को सिंगोली कस्बे में बंद का आह्वान कर हमले का विरोध किया।