Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सर प्रिंसिपल नहीं दे रहे टीसी…DM से बच्चियां बोलीं

मध्य प्रदेश के बैतूल में मंगलवार की दोपहर कलेक्टर की जनसुनवाई में अजीब मामला देखने को मिला. यहां दो छात्राओं ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी. कहा कि स्कूल में वह अपनी फीस जमा नहीं कर पा रही हैं. इसके चलते प्रिंसिपल ने उनकी टीसी रोक ली है. छात्राओं की इस शिकायत पर कलेक्टर ने तुरंत आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त को बुलाया और अपनी गाड़ी से दोनों छात्राओं को स्कूल भेज कर उन्हें टीसी दिलाया है.