Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सिंदरोव का जलवा, प्रज्ञानानंदा खिताब की दौड़ से बाहर

उज्बेकिस्तान के जवोकिर सिंदरोव ने भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को हराकर कैन्डिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए अपना दबदबा कायम रखा और 10वें दौर के बाद दो अंक की बड़ी बढ़त कायम कर ली। सिंदरोव ने इस टूर्नामेंट में छठी जीत हासिल करते हुए कुल आठ अंक कर लिए, जिसमें भारत के युवा ग्रैंडमास्टर पर ये दूसरी जीत भी शामिल थी।

नीदरलैंड के अनिश गिरी छह अंकों के साथ सिंदरोव के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी बने हुए हैं। प्रज्ञानानंदा के नाम तीन हार के बाद कुल अंक चार है और वे खिताब की दौड़ से बाहर हो गए हैं। महिला कैन्डिडेट्स में, प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन आर. वैशाली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक के साथ ड्रॉ खेलकर छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वैशाली के पीछे मुजिचुक और चीन की जिनेर झू 5.5 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। भारत की दिव्या देशमुख को रूस की एलिसा गोर्याचकिना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उनके नाम 4.5 अंक है।