Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

सिक्किम बना पूरी तरह साक्षर राज्य, ULLAS पहल के तहत मिली बड़ी उपलब्धि

सिक्किम को आधिकारिक रूप से पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया है। यह उपलब्धि ULLAS (अंडरस्टैंडिंग ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) पहल के तहत हासिल हुई है। इसे राज्य की शिक्षा यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिक्किम के लोगों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “साक्षर सिक्किम अब हकीकत बन गया है। ULLAS के तहत सिक्किम को पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया जाना ऐतिहासिक पल है।”

पूर्वोत्तर विकास मंत्री सिंधिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी सशक्त और विकसित क्षेत्र की नींव होती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित पूर्वोत्तर” के विजन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प सिक्किम की प्रगति और विकास है। हाल ही में सिक्किम राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान भी सिंधिया ने राज्य के विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई थी।

इसके अलावा सिंधिया ने 360 करोड़ रुपये के एक मिशन का भी जिक्र किया, जिसका उद्देश्य सिक्किम को केवल ऑर्गेनिक उत्पादक राज्य से आगे बढ़ाकर वैश्विक स्तर की प्रीमियम ऑर्गेनिक अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने बताया कि इस मिशन से किसानों की आय बढ़ेगी, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को मजबूती मिलेगी, कोल्ड स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का विस्तार होगा और राज्य के 66 हजार से ज्यादा किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।