Breaking News

एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |  

IPL में कमेंट्री करते नजर आएंगे सिद्धू

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आगामी लोकसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कमेंट्री करते नजर आएंगे. स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स पर सिद्धू को लेकर पोस्ट किया है. सिद्धू को लेकर जानकारी देते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा, महान नवजोत सिंह सिद्धू हमारी स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं. आईपीएल-2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी की अस्वस्थता के चलते लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज को समय देने और पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया.