Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म 'खलीफा' की शूटिंग शुरू

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की अगली मलयालम फिल्म 'खलीफा' का निर्माण शुरू हो चुका है।  42 साल के अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये खबर साझा की, जहां उन्होंने एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की जिस पर फिल्म का नाम लिखा हुआ था। उन्होंने लिखा, "आमिर अली जल्द ही आपसे मुलाकात होगी! #खलीफा @directorvysakh @jiinuinnovation @suraj_k16 @jomontjohn @jakes_bejoy @chaman.chakko @yannickben @masharhamsa @shajie__naduvil @sonymusic_south।"

वैसाख इस फिल्म का का निर्देशन कर रहे हैं, जो 'पोक्किरी राजा', 'मल्लू सिंह', 'पुलिमुरुगन' और 'मॉन्स्टर' जैसी मलयालम फिल्मों के लिए मशहूर हैं।
इस फिल्म को जिनु अब्राहम इनोवेशन का समर्थन प्राप्त है, जिसने घोषणा की है कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल छह अगस्त को लंदन में शुरू होगा। फिल्म का संगीत जेक्स बेजॉय देंगे और जोमन टी. जॉन छायाकार हैं।