Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बढ़ती जा रही हैं शेख हसीना की मुश्किलें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में शरण ली हुई हैं. उनकी पार्टी अवामी लीग पार्टी के खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अब उनकी पार्टी के पूर्व विदेश और समाज कल्याण मंत्री दीपू मोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल उन पर आरोप है कि उन्होंने बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष शेख फरीद अहमद मानिक के आवास पर हमला किया है. इस मामले को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर मोहम्मद रबीउल हुसैन भुइयां ने ढाका से दीपू मोनी की गिरफ्तारी की बात पर मुहर लगाई है, तो वहीं डिटेक्टिव ब्रांच के एक दूसरे अफसर ने मीडिया से कहा कि अब हम उन्हें मिंटो रोड पर डीबी दफ्तर ले जा रहे हैं. उनके खिलाफ चांदपुर में एक मामला है. उन्हें मामले में गिरफ्तार दिखाया जा सकता है.