Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

शाहरुख खान का ‘दिसंबर’ रिपोर्ट कार्ड, ये फिल्में आईं,

ये कहानी शुरू हुई थी, जब साल 1992 में शाहरुख खान ने बॉलीवुड में एंट्री ली और 31 साल बाद बादशाह ने अपने तख्त को इतना मजबूत कर लिया है, जिस तक पहुंचना कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के बस में भी नहीं है. इन 31 सालों के धमाकेदार करियर में कई ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट, हिट, सेमी-हिट और फ्लॉप फिल्में शाहरुख खान की झोली से निकली, लेकिन साल 2023 अबतक किंग खान के ही नाम रहा है. जिसकी सबसे बड़ी वजह है, पठान का धमाल और जवान का कमाल… लेकिन इन 31 सालों में सबकुछ बदला, जो नहीं बदला वो था शाहरुख खान का दिसंबर वाला रिकॉर्ड… जिसकी शुरुआत तो शानदार ही रही थी, लेकिन तबसे लेकर अबतक यानी लगभग 30 सालों से एक चीज के लिए शाहरुख तरस रहे हैं. जो ‘डंकी’ के लिए भी किसी खतरे से कम नहीं है.

शाहरुख खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए महज 14 दिन बाकी है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख खान ‘हार्डी’ बनकर अलग-अलग लुक्स से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. लेकिन ‘पठान’ और ‘जवान’ की तरह ही हार्डी भी तभी दुनियाभर में धमाल मचा पाएगा, जब दिसंबर वाले फॉर्मूले को लेकर कोई स्ट्रैटजी तैयार की जाएगी.